हाइड्रा की चपेट में आकर महिला मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण

चांडिल के गांगुडीह में हाइड्रा की चपेट में आने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई. ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

चांडिल. चांडिल थाना क्षेत्र के न्यू बायपास सड़क स्थित गांगुडीह के पास शुक्रवार को किसी कंपनी के वेस्टेज कोयला-आयरन से लोहा चुनने के दौरान हाइड्रा की चपेट में आकर एक महिला मजदूर की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गांगुडीह निवासी प्रेमकला टुडू (38) के रूप में हुई है.

लोहा चुनने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार गांगुडीह के पास न्यू बायपास सड़क किनारे जमीन के गड्ढे की भराई के लिए किसी कंपनी का वेस्टेज कोयला-आयरन गिराया गया है. शुक्रवार को प्रेमकला समेत अन्य मजदूर वहां लोहा चुन रहे थे. इसी दौरान वहां काम कर रहे हाइड्रा की चपेट में आकर प्रेमकला की मौके पर ही मौत हो गयी.

सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर विरोध किया. ग्रामीणों का कहना है कि वेस्टेज में मजदूरों से लोहा चुनवाने के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की जांच कराने तथा मृतका के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola