राजनगर : नामीबेड़ा में आयरन लदा ट्रक पलटा

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक

राजनगर-सरायकेला मार्ग पर नामीबेड़ा के पास आयरन लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा. गनीमत रही कि चालक सुरक्षित है. सड़क के गड्ढों के कारण हो रहे हैं हादसे.

विज्ञापन

राजनगर. राजनगर-सरायकेला मार्ग पर नामीबेड़ा गांव के पास बीती रात आयरन लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया. दुर्घटना के बाद ट्रक में लदा आयरन सड़क किनारे खेत में बिखर गया. मिली जानकारी के अनुसार आयरन लदा ट्रक सरायकेला की ओर जा रहा था.

इसी दौरान नामीबेड़ा गांव के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, और ट्रक सड़क किनारे पलट गया. हादसे में ट्रक पर लदा आयरन खेत में जा गिरा. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला.

हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आने से बड़ी घटना टल गयी. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर जगह जगह गड्डे बन गए हैं. उक्त गड्डे में पानी भर गया है. चालक को गाड़ी चलाते समय कभी दाहिने ओर तो कभी बायें ओर जाना पड़ता है. इस कारण प्रायः दुर्घटना होते रहते हैं.


विज्ञापन
Surendra Mardi

लेखक के बारे में

By Surendra Mardi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola