चांडिल डैम में घुसा जंगली हाथी, पर्यटकों में मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (AI GENERATED)

सांकेतिक तस्वीर (AI GENERATED)

चांडिल डैम परिसर में अचानक एक जंगली हाथी के घुसने से पर्यटकों में हड़कंप मच गया. हाथी काफी देर तक पानी में अठखेलियां करता रहा, देखें पूरी खबर.

विज्ञापन

चांडिल: चांडिल डैम नौका विहार क्षेत्र में शुक्रवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब अपने झुंड से बिछड़कर एक जंगली हाथी अचानक डैम परिसर में दाखिल हो गया. हाथी को देखकर वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में कौतूहल और डर का माहौल बन गया. हाथी डैम के मछली केज कल्चर के पास पहुंचकर काफी देर तक पानी में स्नान और अठखेलियां करता रहा.

लोगों ने सुरक्षित दूरी से इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. कुछ देर विचरण करने के बाद हाथी खुद ही रुआनी पहाड़ के जंगलों की ओर लौट गया, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली. वन विभाग ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और जंगली हाथी दिखने पर उसे न छेड़ने व तुरंत विभाग को सूचित करने की सख्त हिदायत दी है.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola