seraikela kharsawan news: राजनगर में मंदिर का पैसा चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन
seraikela kharsawan news: राजनगर में मंदिर का पैसा चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल

15 मार्च को अश्विनी प्रधान के घर से मंदिर कमेटी की जमा राशि, बैंक पासबुक, चेकबुक, स्टाम्प की हो गयी थी चारी

विज्ञापन

15 मार्च को अश्विनी प्रधान के घर से मंदिर कमेटी की जमा राशि, बैंक पासबुक, चेकबुक, स्टाम्प की हो गयी थी चारीसरायकेला/राजनगर . राजनगर प्रखंड की केन्दमुंडी पंचायत के गंगाडीह गांव में चोरी के दो आरोपी अंगद प्रधान (26) व जगन्नाथ प्रधान (19) को राजनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी चंचल कुमार ने बताया कि 15 मार्च को गंगाडीह के अश्विनी प्रधान के घर से मंदिर कमेटी की जमा राशि, बैंक पासबुक, चेकबुक, स्टाम्प की चोरी हो गयी थी. बताया जाता है कि नकद राशि व जरूरी कागजात एक बक्से में थे, जिसे चोरों ने ताला तोड़ कर नकद व जरूरी कागजात चोरी कर ली थी. मामले की तहकीकात के बाद गंगाडीह निवासी अंगद प्रधान (26 ) एवं जगन्नाथ प्रधान (19) को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 34,050 रुपए नकद, समिति का रजिस्टर, केनरा बैंक का पास बुक, चेक बुक एवं स्टाम्प भी बरामद किया गया.

पालना में फरार आरोपी के घर पर पुलिस ��े चिपकाया इश्तेहार

चौका.

चौका पुलिस ने मारपीट में फरार अभियुक्त पालना गांव निवासी शिवनाथ कालिंदी के गांव के चौक व गांव में इश्तेहार चिपकाया. थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि बीते जनवरी 2024 में शिवनाथ कालिंदी ने गांव के एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया था. उक्त व्यक्ति ने थाना में मामला दर्ज कराया था. उसके बाद से ही शिवनाथ कालिंदी फरार चल रहा है. न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निकाला गया है. वह एक महीने तक न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसका घर की कुर्की जब्ती की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Kumar

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola