झारखंड के स्कूल में शिक्षक दिवस पर केक खाकर बच्चे बीमार, 4 की हालत गंभीर

कांड्रा के इसी स्कूल में केक खाकर बीमार पड़े बच्चे. फोटो : प्रभात खबर
Seraikela-Kharsawan News: शिक्षक दिवस पर झारखंड के एक स्कूल में केक खाकर कई बच्चे बीमार पड़ गए. 4 बच्चों की हालत गंभीर है. उन्हें एमजीएम में भर्ती करााय गया है.
Seraikela-Kharsawan News: झारखंड के एक स्कूल में शिक्षक दिवस पर केक खाकर कई बच्चे बीमार पड़ गए. 4 की हालत गंभीर है. इन्हें जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. आईसीयू में सभी बच्चों का इलाज चल रहा है.
कांड्रा के सरकारी स्कूल में हुई घटना
मामला सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा का है. कांड्रा के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय नरेंद्र नगर में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें केक भी मंगवाया गया था. समारोह के बाद केक का वितरण बच्चों के बीच किया गया. इस केक को खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई.
4 बच्चों को जमशेदपुर ले जाया गया
इनमें से 4 बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया. एमजीएम अस्पताल में सभी बच्चों का इलाज चल रहा है. घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. शिक्षक दिवस का केक खाने के बाद बच्चे बीमार पड़ने लगे, तो पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई.

स्कूल प्रबंधन बोला- बच्चों ने की थी केक की व्यवस्था
स्कूल में हलचल देख स्थानीय लोग वहां पहुंचे. गंभीर रूप से बीमार पड़ चुके 7 ब्चों को तत्काल जमशेदपुर ले जाया गया. अन्य बच्चों की तबीयत सामान्य हुई, तो बारी-बारी से सभी को उनके घर भेज दिया गया. घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि समारोह के लिए बच्चों ने ही केक की व्यवस्था की थी.
ये 3 बच्चे हो गये घायल
एक छात्रा खुशी महतो का इलाज आइसीयू में और बाकी 3 बच्चों का इलाज इमरजेंसी में चल रहा है. बेहोश हुए 3 बच्चों के नाम शेफाली बारिक, अनिशा गोप, खुशी महतो हैं. ये सभी छठी की छात्रा हैं. प्रह्लाद मोदी आठवीं का छात्र है. एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार ने बताया कि बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गये. सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.
दुकान से केक लेकर आये थे बच्चे
छात्र प्रह्लाद मोदी ने एमजीएम अस्पताल में बताया कि शिक्षक दिवस के लिए वह सौरभ, प्रिंस के साथ सुबह 10 बजे केक लाने कांड्रा गया था. कांड्रा की दुकान से 180 रुपये में केक खरीदी. स्कूल आकर सभी बच्चों ने केक काटा. उसके बाद सभी बच्चों ने मुड़ी, चनाचूर, चना खाया. फिर मोबाइल पर गाना लगाकर डांस किया. शोर-गुल बाहर नहीं जाये, इसलिए रूम का दरवाजा बंद कर दिया. रूम में बिजली की सप्लाइ ठप थी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वे रूम से निकले, तो उसे चक्कर आने लगा. होश आने पर मैं एमजीएम में था.
9वीं और 10वीं के बच्चों ने अलग से किया शिक्षक दिवस का आयोजन
कांड्रा स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय नरेंद्र नगर में गुरुवार को शिक्षक दिवस पर 9वीं, 10वीं के बच्चों ने अलग से कार्यक्रम किया था. उस समय छठी के बच्चों को शामिल नहीं किया. इसके बाद बच्चों ने अलग से कार्यक्रम किया. कार्यक्रम में 25 से 30 बच्चे मौजूद थे. इनमें से 4 बच्चे ही बेहोश हो गये.
Also Read
Latehar News: चंदवा में स्कूल का पानी पीकर 20 बच्चे पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




