Saraikela: डीसी ने निकाय चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा, बैठक में दिए जरूरी निर्देश

Updated:
विज्ञापन
निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सरायकेला डीसी नीतीश कुमार सिंह.

निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सरायकेला डीसी नीतीश कुमार सिंह.

Saraikela: पूरे राज्य में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. प्रत्याशियो के साथ-साथ अधिकारी भी पूरी सतर्कता से चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं. इसी क्रम में सरायकेला डीसी नीतीश कुमार सिंह ने मंगलवार को चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

Saraikela: नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने गठित विभिन्न कोषांगों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने समाहरणालय भवन में संचालित निर्वाचन कोषांग, सूचना एवं विज्ञान कोषांग, व्यय कोषांग, कार्मिक कोषांग, परिवहन कोषांग और जन शिकायत कोषांग के साथ-साथ काशी साहू कॉलेज परिसर में स्थापित सामग्री कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटी कोषांग की समीक्षा की. इस दौरान अभिलेख संधारण, समन्वय व्यवस्था और दायित्वों के निर्वहन की स्थिति का अवलोकन करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में सभी तैयारियों को समय पर और निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने का निर्देश दिया गया.

काशी साहू कॉलेज परिसर में डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

इसके बाद डीसी ने समाहरणालय भवन मे विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों के लिए वार्ड पार्षद, अध्यक्ष और महापौर सहित विभिन्न पदों के लिए निर्धारित नामांकन स्थलों का निरीक्षण भी किया. नामांकन प्रक्रिया से संबंधित कक्ष व्यवस्था, सुरक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधा और अभिलेख संधारण का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया. इसी क्रम में काशी साहू कॉलेज परिसर में स्थापित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की गई. इस दौरान तीनों नगर निकाय क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित स्ट्रॉन्ग रूम, निर्वाचन सामग्री, सामग्री वितरण हेतु वाहनों की व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया.

सुरक्षा पर विशेष ध्यान

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप मतदान कर्मियों की सुविधा, सुरक्षा एवं लॉजिस्टिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. काशी साहू कॉलेज परिसर, सरायकेला में ही प्रस्तावित मतगणना स्थल पर की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया गया. मतगणना कार्य से संबंधित कक्ष व्यवस्था, सुरक्षा, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola