खरसावां. अच्छी बारिश और फसल की कामना के साथ कृष्णापुर में हुई आषाढ़ी पूजा

Author Sachindra Dash|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

खरसावां के कृष्णपुर में आषाढ़ी पूजा के दौरान गराम देवता और मां पाउड़ी की आराधना कर अच्छी बारिश और खेती के लिए मन्नत मांगा | Prabhat Khabar Network

खरसावां के कृष्णापुर गांव में अच्छी बारिश और बेहतर फसल की कामना के साथ पारंपरिक आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन

खरसावां. प्रखंड के कृष्णापुर गांव में रविवार को अच्छी बारिश, भरपूर धान उत्पादन और गांव की सुख-समृद्धि की कामना के साथ पारंपरिक आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया गया. कृषि कार्य शुरू होने से पहले आयोजित इस पारंपरिक अनुष्ठान में पूरे गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान गराम देवता तथा मां पाउड़ी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. गांव के देउरी अशोक महतो ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न करायी. इस दौरान किसानों ने समय पर अच्छी वर्षा होने, खेतों में भरपूर फसल लहलहाने तथा गांव में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहने के लिए सामूहिक रूप से की प्रार्थना की. ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार आषाढ़ी पूजा के बाद ही किसान खेतों में धान की रोपाई समेत अन्य कृषि कार्य करते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह पूजा कृषि, संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक मानी जाती है. पूजा-अर्चना के बाद सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया और गांव के सभी लोगों के स्वस्थ, निरोग एवं समृद्ध जीवन की कामना की. पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता का सुंदर वातावरण देखने को मिला. इस अवसर पर भुवनेश्वर महतो, महेश महतो, सुरत महतो, कपूर महतो, आनंद महतो, कमल महतो, उदित महतो, सुदर्शन महतो, दिनदयाल नापित, राजकिशोर महतो, सुनील महतो, सिकंदर महतो, संतोष महतो, सानो महतो, जितेंद्र महतो, टिकाचरण महतो, बलराम महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola