खरसावां. महालिसाई में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 90 ग्रामीणों को मिला इलाज का लाभ
खरसावां के महालिसाई में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उदघाटन करते प्लांट हेड योगेश कौशिक, विजय निशांत, डॉ. सुनील सिंह, सनुब टीएस | Prabhat Khabar Network
खरसावां के महालिसाई गांव में श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 90 ग्रामीणों को इलाज और दवाइयां मिलीं।
खरसावां. समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए श्री फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से खरसावां के महालिसाई गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों सहित कुल 90 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं. चिकित्सा टीम में डॉ. सुनील सिंह एवं सनुब टीएस ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श की जिम्मेदारी निभाई. शिविर के दौरान रक्तचाप, रक्त शर्करा, बीएमआई सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई. चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देने के साथ जरूरत के अनुसार दवाइयों का वितरण भी किया. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके लिए काफी उपयोगी बताया.
आपके शहर में
कंपनी अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व को निष्ठा के साथ निभाएगी
योगेश कौशिक शिविर में पहुंचे श्री सीमेंट प्लांट के यूनिट हेड योगेश कौशिक ने कहा कि ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है. आगे भी इस तरह के जनहित कार्यक्रम जारी रहेंगे. कंपनी अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व को निष्ठा के साथ निभाएगी. लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दे कर जागरूक किया गया एचआर हेड विजय निशांत ने कहा कि (सीएसआर) के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे. मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील सिंह ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी. कार्यक्रम के सफल संचालन में एचआर हेड विजय निशांत के अलावा संतोष उपाध्याय, नितेश पति, सचिन महतो, बसुमती पाती और रामू महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए