Seraikela Kharsawan News : खेतों तक सौर ऊर्जा से पहुंचेगा पानी किसानों को बिजली बिल से राहत

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : खेतों तक सौर ऊर्जा से पहुंचेगा पानी किसानों को बिजली बिल से राहत

खरसावां के गुटूसाई व कुचाई के अरुवां में शुरू होगी परियोजना

विज्ञापन

खरसावां. खरसावां के गुटूसाई और कुचाई प्रखंड के अरुवां गांवों में अब खेतों तक सिंचाई का पानी सौर ऊर्जा संचालित लिफ्ट एरिगेशन सिस्टम के जरिये पहुंचेगा. लघु सिंचाई विभाग की ओर से इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जा रहा है. इस योजना के तहत इन दोनों स्थानों पर सोलर युक्त लिफ्ट एरिगेशन यूनिट स्थापित की जा रही है. जानकारी के अनुसार, इन यूनिटों की स्थापना के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. प्रत्येक यूनिट पर 1 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है. विभाग की ओर से स्थल चयन भी कर लिया गया है और यूनिटों को 11 माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

बिजली बिल भुगतान के झंझट से मिलेगी मुक्ति :

सोलर लिफ्ट एरिगेशन यूनिट लगने के बाद गुटूसाई और अरुवां के आसपास के क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा. इससे किसान सालभर खेती कर सकेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अब तक राज्य में बिजली आधारित लिफ्ट एरिगेशन यूनिट लगायी जाती थीं, जिनमें किसानों को बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था. कई बार समय पर बिल नहीं चुकाने से ये यूनिटें बंद हो जाती थीं. लेकिन अब सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था से किसानों को बिजली बिल की झंझट से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी.

कम खर्च में खेतों तक पहुंचेगा पानी

सोलर लिफ्ट एरिगेशन प्रणाली सौर ऊर्जा का उपयोग कर कम लागत में पानी को उठाकर खेतों तक पहुंचाने का काम करती है. इससे डीजल पंपों और बिजली पर निर्भरता घटेगी. साथ ही किसानों को सस्ती, विश्वसनीय और पर्यावरण अनुकूल सिंचाई मिलेगी. लघु सिंचाई विभाग का कहना है कि इस परियोजना की सफलता के बाद इसे अन्य इलाकों में भी विस्तारित किया जायेगा, ताकि झारखंड के अधिक से अधिक किसानों को सौर ऊर्जा से सिंचाई का लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola