Seraikela Kharsawan News : ई-केवाइसी नहीं करने वाले डीलरों पर होगी कार्रवाई
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 18 Dec 2025 12:01 AM
कुकड़ू में पीडीएस डीलरों के साथ बीडीओ ने की बैठक
चांडिल. कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को बीडीओ राजश्री ललिता बाखला की अध्यक्षता में पीडीएस डीलरों की बैठक हुई. बैठक में जन वितरण प्रणाली से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बीडीओ ने सभी पीडीएस डीलरों को निर्देश दिया कि प्रखंड के सभी राशन कार्डधारियों का इ-केवाइसी कार्य हर हाल में 30 दिसंबर तक पूर्ण किया जाए. समय सीमा के भीतर इ-केवाइसी पूरा नहीं होने की स्थिति में संबंधित डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही मृत राशन कार्डधारियों के कार्ड को तत्काल डिलीट करने तथा पलायन कर चुके लाभुकों की सूची तैयार कर प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में धोती, साड़ी और लुंगी वितरण की भी समीक्षा की गयी. बीडीओ ने एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया. वहीं बैठक में अनुपस्थित पीडीएस डीलरों के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश भी दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










