खरसावां में लर्नर लाइसेंस शिविर में 75 अभ्यर्थी सफल

Author Sachindra Dash|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

खरसावां लर्नर लाइसेंस शिविर में पहुंचे अभ्यर्थी | Prabhat Khabar Network

खरसावां पंचायत भवन में आयोजित लर्नर लाइसेंस शिविर में 75 अभ्यर्थी सफल रहे। जिला परिवहन विभाग ने ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधा प्रदान करने के लिए यह शिविर लगाया।

विज्ञापन

खरसावां. खरसावां पंचायत भवन में जिला परिवहन कार्यालय ने सोमवार को प्रखंड स्तरीय लर्नर लाइसेंस शिविर लगाया. इसमें खरसावां, बीटापुर, चिलगु, बुरुडीह और जोजोडीह समेत आठ पंचायतों के ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके अभ्यर्थियों ने भाग लिया. इस दौरान दस्तावेज का सत्यापन और ऑनलाइन परीक्षा ली गयी. शिविर के लिए निर्धारित कुल 125 स्लॉट में से 75 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल रहे, जबकि 9 अनुत्तीर्ण हुए और 41 अनुपस्थित रहे. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाये बिना स्थानीय स्तर पर सुविधाएं देना है, जिससे उनके समय और पैसे की बचत हो सके.शिविर में सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया. अधिकारियों ने वाहन चालकों से वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने, दोपहिया पर हेलमेट, चारपहिया में सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola