‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के नारों से गूंजा खरसावां, जानें कौन-कौन बने विजेता

Updated:
विज्ञापन

खरसावां के मॉडल स्कूल में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी

खरसावां के मॉडल स्कूल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ. छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया.

विज्ञापन

खरसावां: खरसावां के बुरुडीह स्थित मॉडल स्कूल परिसर में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के नारों के बीच आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का रविवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ. समारोह के पहले दिन ‘ऊर्जावान 29 चैलेंज’, पुशअप, स्किपिंग, प्लैंक और स्पोर्ट्स बंधन जैसी ऊर्जा से भरपूर गतिविधियां हुईं.

आपके शहर में

विज्ञापन
खरसावां के मॉडल स्कूल में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network
खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी

साथ ही ‘खेल से स्वास्थ्य’ विषय पर स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस दौरान योग, पीटी, मार्शल आर्ट, रस्साकसी और तीरंदाजी के शानदार प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रभारी डॉ. शशिबाला बागे, नोडल शिक्षक सतीश सेन प्रधान समेत पूरे विद्यालय परिवार की अहम भूमिका रही.

दौड़-कबड्डी में छात्र-छात्राओं का जलवा

खरसावां के मॉडल स्कूल परिसर में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network
खेल कूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी

समारोह के दूसरे दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया. इसके बाद आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपना दम दिखाया. छह से आठ वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनम खातून और 200 मीटर में नेहा कुमारी ने बाजी मारी, जबकि बालकों में कैलाश पूर्ति अव्वल रहे.

कक्षा नौ से 12 की 400 मीटर दौड़ में निशा रानी महतो और बालकों में महेंद्र साहू विजेता बने. फुटबॉल, कबड्डी और वॉलीबॉल मुकाबलों में सोनिया एंड ग्रुप और बादल एंड ग्रुप का दबदबा रहा. छात्र-शिक्षक मैत्री मैचों ने पूरे परिसर में जोश भर दिया.

‘संडे ऑन साइकिल’ रैली के साथ महाकुंभ का समापन

तीसरे और अंतिम दिन रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ थीम पर एक स्वास्थ्य केंद्रित साइकिल रैली निकाली गई, जिसने समाज को फिटनेस का संदेश दिया. भारत द्वारा ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण करने के मद्देनजर देश की समृद्ध खेल संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विशेष दौड़ में भाग लिया. अनुशासन और स्वास्थ्य का संदेश देती इस रैली के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola