Seraikela Kharsawan News : ओवरलोड ट्रक ने तोड़ी पितकी रेलवे फाटक की रेलिंग

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

टाटा-पुरुलिया मार्ग के चांडिल रेलवे स्टेशन से सटे पितकी फाटक पर शनिवार की सुबह करीब आठ बजे जमशेदपुर से पुरुलिया जा रहे ओवरलोड ट्रक ने रेलवे फाटक के ऊपर लगे लोहे के रेलिंग को तोड़ दिया.

विज्ञापन

चांडिल.

टाटा-पुरुलिया मार्ग के चांडिल रेलवे स्टेशन से सटे पितकी फाटक पर शनिवार की सुबह करीब आठ बजे जमशेदपुर से पुरुलिया जा रहे ओवरलोड ट्रक ने रेलवे फाटक के ऊपर लगे लोहे के रेलिंग को तोड़ दिया. गनीमत रही कि वजनदार लोहे का रेलिंग ट्रक के ऊपर फंस गया. यदि ट्रक पार हो जाता तो वजनदार लोहे की चपेट में आने से अन्य वाहन व राहगीर दुर्घटना का शिकार हो सकते थे. वहीं, घटना के बाद रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही रेल पुलिस पितकी फाटक पहुंची व ट्रक को जब्त कर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola