ePaper

सीमित संसाधन में किया बड़ा कमाल, सरायकेला की इस बेटी ने ‘खेलो झारखंड’ में जीता गोल्ड

Updated at : 31 Oct 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
Khelo Jharkhand

रीता सरदार, Pic Credit- शचिंद्र कुमार दाश

Khelo Jharkhand: कुचाई की रीता सरदार ने राज्य स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका हाई जंप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. सीमित संसाधनों के बावजूद रीता अब राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है.

विज्ञापन

Khelo Jharkhand, खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश: राजधानी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई की रीता सरदार ने एक बार फिर कमाल किया है. अंडर-19 बालिका वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में रीता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

+2 उच्च विद्यालय की छात्रा है रीता सरदार

रीता सरदार कुचाई स्थित सरकारी +2 उच्च विद्यालय की 12वीं की छात्रा है. गोल्ड जीतने के बाद अब रीता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले और राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी. रीता ने कहा कि उसका लक्ष्य अब राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतना है. जिला प्रशासन ने रीता की उपलब्धि पर बधाई दी है. उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने रीता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसकी सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है.

Also Read: कुड़मी को ST सूची में शामिल करने की मांग का विरोध उग्र, हजारों आदिवासियों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सीमित संसाधनों में हासिल की बड़ा लक्ष्य

रीता ने सीमित संसाधनों में रहकर यह सफलता हासिल की है. उसे रोजाना दो किलोमीटर दूर जाकर अभ्यास करना पड़ता है. रीता का कहना है कि यदि उसे पेशेवर ट्रेनिंग और बेहतर सुविधाएं मिलें, तो वह राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. कुचाई के अरुवां गांव की रहने वाली रीता के पिता गोमिया सरदार किसान हैं. स्कूल में पढ़ाई के दौरान शिक्षकों की प्रेरणा से रीता ने हाई जंप और लॉन्ग जंप का अभ्यास शुरू किया. वर्ष 2022 में ‘खेलो झारखंड’ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रीता ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता था.

रीता में राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन की क्षमता

युएचएस अरुवां के शिक्षक तरुण कुमार सिंह और मनोज कुमार बोईपाई ने बताया कि अगर रीता को तकनीकी प्रशिक्षण मिले, तो वह और बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. वह राज्य के साथ देश के लिए भी मेडल जीतने की क्षमता रखती है. रीता की सफलता से उसके विद्यालय में खुशी का माहौल है. उसके वर्तमान विद्यालय और पूर्व विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उसकी उपलब्धि का स्वागत किया है.

Also Read: पिता को अंतिम विदाई भी न दे सका बेटा, पश्चिमी सिंहभूम में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola