Seraikela Kharsawan News : स्वयं पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें, सफल होंगे : छुटनी महतो

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के शांतिकुंज में शनिवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ

विज्ञापन

सरायकेला.

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के शांतिकुंज में शनिवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में छुटनी महतो ने कहा कि जीवन में संघर्ष का बहुत बड़ा महत्व है, जो तकलीफों से डर कर संघर्ष करना छोड़ देते हैं, वह पीछे रह जाते हैं. स्वयं पर भरोसा रखकर आगे बढ़ते चलें. मार्ग अपने आप प्रशस्त होता जायेगा.

कार्यक्रम में कविता परमार ने कहा कि सुखी और स्वस्थ परिवार एक शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज की कुंजी है. कुटुंब प्रबोधन गतिविधि परिवारों को सांस्कृतिक, पारंपरिक और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का एक प्रयास है. शालिनी दीदी ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर जानकारी दी. कार्यक्रम में आशा कुमारी, नकुल कुमार शर्मा, तुलसी प्रसाद ठाकुर, बीरेन टुडू, रंजय, रंजीत समेत अन्य स्कूलों के प्राचार्य भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola