Seraikela Kharsawan News : पांच अक्तूबर को राजनगर में खुलेगा झामुमो नया कार्यालय

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : पांच अक्तूबर को राजनगर में खुलेगा झामुमो नया कार्यालय

झामुमो राजनगर प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई

विज्ञापन

राजनगर. झामुमो राजनगर प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 अक्तूबर को राजनगर स्थित सिदो-कान्हू चौक के पास नवनिर्मित पार्टी कार्यालय का उद्घाटन झामुमो सांसद जोबा माझी के हाथों किया जायेगा. बैठक में तय किया गया कि 9 अक्तूबर को प्रखंड एवं पंचायत कमेटी के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनायी गयी. बैठक में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया. मौके पर केन्द्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष भक्तू मार्डी, शेखर महाकुड़, सुबल महतो, संजय हांसदा, दिलीप महतो, राखाल प्रधान, मुनीराम हेम्ब्रम, धानु टुडू, मारकांडो बारी, मुबारक हुसैन, सहदेव प्रधान, सरोज कुमार गोप, जितेन्द्र महतो, शिवचरण मुर्मू, समीर महाकुड़, विश्वनाथ मार्डी, गणेश हांसदा, देवेन्द्र मुर्मू, लाल मोहन मार्डी, मंगल सिंह बिरुली, घासीराम मुर्मू, पंचु मुर्मू, सीताराम मुर्मू, रामलाल बारदा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola