Seraikela Kharsawan News : यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, दो बाइक हुई जब्त

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

खरसावां.

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाया. खरसावां के भाटी चौक के समीप करीब दो घंटे तक सभी वाहनों की जांच की गयी. पुलिस की टीम ने रोड टैक्स, इंश्योरेंस, प्रदूषण सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का ओनर बुक आदि की जांच की. साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव की भी जांच की गयी. यातायात नियमों का उल्लंघन करते दो बाइक को जब्त किया गया. ब्रेथ एनालाइजर से वहां चालकों की जांच की गयी. वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गयी. कुछ वाहन चालकों कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया.

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

थाना प्रभारीथाना प्रभारी गौरव कुमार ने वाहन जांच अभियान चलाने का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना है. कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यस्ततम सड़कों पर चालकों के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को रोकने के लिए चलाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों (ट्रैफिक रूल्स) का पालन करें.

बाइक चलाने वाले हेलमेट पहनें, कार चलाने वाले सीट बेल्ट लगाएं

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने यह भी कहा कि बाइक चलाने वाले हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें. अगर आप कार चला रहे हैं, तो सीट बेल्ट जरूर लगाएं. चालकों से यह भी अपील की कि अपने साथ गाड़ी के सभी कागजात जरूर रखें. उन्होंने वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी. सड़क पर वाहन चलाने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आगे भी वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola