सरायकेला-खरसावां: हाथियों के झुंड को भगाने के लिए वन विभाग ने आदरडीह में रातभर चलाया अभियान

वन विभाग का रातभर चला ऑपरेशन
Seraikela Kharsawan News: ईचागढ़ में हाथी हमले में दो लोगों की मौत के बाद वन विभाग ने आदरडीह में रातभर गश्त की. वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है.
चांडिल से हिमांशु गोप की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के हाड़ात गांव में हाथी के हमले से दो लोगों की मौत के बाद डीएफओ सवा आलम अंसारी के निर्देश पर चांडिल वन क्षेत्र का अमला अलर्ट मोड पर आ गया है.
आदरडीह में रातभर चला ऑपरेशन
बीते शनिवार की रात दस बजे से रविवार अहले सुबह तक वनपाल, वनरक्षी और एलीफेंट ड्राइव टीम ने आदरडीह गांव के आसपास मोर्चा संभाल लिया. हाथियों को जंगल से गांव में उतरने से रोकने के लिए वन विभाग की टीम हाथ में मशाल, टॉर्च और पटाखे लेकर रात में आदरडीह के जंगल इलाके में पहुंची. टीम ने पूरी रात गश्त कर हाथियों के झुंड पर नजर रखी और उन्हें आबादी की ओर बढ़ने से रोका.
8 से 10 हाथियों का झुंड जंगल में सक्रिय
रविवार की दोपहर करीब 12 बजे जानकारी देते हुए प्रभारी वनपाल मुकेश कुमार महतो ने बताया कि वन विभाग का मकसद था कि जंगल से हाथी निकलकर गांव तक न पहुंचें. टीम ने डुमरा और आदरडीह के बीच जंगल में डेरा डाले 8 से 10 हाथियों के झुंड को पटाखे और मशाल की मदद से खदेड़ने का प्रयास किया. साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई. उन्होंने बताया कि वर्तमान में हाथियों का झुंड सापारूम और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र में डेरा डाले हुए है.
यह भी पढ़ें: गढ़वा: तेज गर्मी में भी महक रहे गेंदे के फूल, सासाराम तक सप्लाई कर किसान बना मिसाल
यह भी पढ़ें: गढ़वा में पीने के पानी का गलत इस्तेमाल करने वालों की अब खैर नहीं, डीडीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




