East Singhbhum News : 11 सबरों के सरकारी आवास के 8.80 लाख रुपये लेकर बिचौलिया फरार, केस दर्ज

विभाग हुआ सख्त, बड़ाजुड़ी निवासी बिचौलिया भास्कर भकत पर कानूनी कार्रवाई शुरू
गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की जोड़सा पंचायत अंतर्गत धोड़ांगा सबर बस्ती में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में बिचौलिया हावी हैं. योजना के 11 सबर लाभुकों के बैंक खातों से आवास निर्माण की कुल 8 लाख 80 हजार रुपये लेकर बिचौलिया भास्कर भकत फरार हो गया. शनिवार को पंचायत सचिव और प्रखंड समन्वयक के साथ पीड़ित सबर लाभुक गालूडीह थाना पहुंचे. आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी.
डकार गया पहली और दूसरी किस्त की राशि:
सबर लाभुकों ने बताया कि बड़ाजुड़ी गांव निवासी बिचौलिया भास्कर भकत ने आवास बनाने का भरोसा देकर उनके खातों में आयी राशि निकलवा ली. प्रत्येक लाभुक से पहली किस्त के 30 हजार और दूसरी किस्त के 50 हजार रुपये, यानी कुल 80-80 हजार रुपये ले लिए. 11 लाभुकों से कुल 8.80 लाख रुपये लेकर फरार है. लाभुकों में बड़ासुकरा सबर, मंगलू सबर, कारू सबर, मनोहर सबर, ललिता सबर, उर्मिला सबर, गौरी सबर, सोनाली सबर और गुरुवारी सबर शामिल हैं.
कुछ सबरों के पुराने मकान तुड़वा दिया, खुले में रहने को विवश
बिचौलिये ने जल्द मकान बनाने का झांसा देकर कुछ सबरों के पुराने मकान तुड़वा दिए. वर्तमान में जमीन पर गड्ढे खोदकर छोड़ दिये गये हैं. सबर परिवार अब फटे कंबल और चादरों का पर्दा बनाकर जर्जर इंदिरा व बिरसा आवासों में जान जोखिम में डालकर रहने को विवश हैं. पक्का मकान मिलने की उम्मीद डरावना अनुभव है.अन्य सबर बस्तियों में भी बिचौलिया हावी
सूचना के अनुसार, दारीसाई, घुटिया, हलुदबनी और गुड़ाझोर सबर बस्तियों में भी बिचौलिया हावी हैं. दारीसाई में कुछ आवास लिंटर तक बने हैं, जबकि कुछ का काम शुरू तक नहीं हुआ है. सबरों की अशिक्षा और सादगी का फायदा बिचौलिये उठा रहे हैं.कोट
–
विभाग सीधे सबर लाभुकों के बैंक खाते में पैसा भेजता है. आवास बनाने के लिए किसी बिचौलिये को नियुक्त नहीं किया गया था. लाभुकों ने स्वयं किसी पर भरोसा कर पैसा दिया है. गालूडीह थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है, पुलिस कार्रवाई करेगी. यदि लाभुक प्रखंड कार्यालय आकर शिकायत करेंगे, तो वहां से विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.–
यूनिकाशर्मा, बीडीओ, घाटशिला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




