Seraikela Kharsawan News : एक परमिट पर चल रहीं तीन- तीन बसें, पुलिस करे कार्रवाई : दीपक

Updated:
विज्ञापन

संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि बस संचालक न केवल नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, बल्कि छोटे चालकों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं

विज्ञापन

सरायकेला. जिला के मैक्सी-टैक्सी संघ ने चाईबासा-सरायकेला-जमशेदपुर मार्ग पर चलने वाले बड़े वाहनों पर परिवहन नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है. इससे पूर्व संघ की बैठक में सर्वसम्मति से बस संचालकों की मनमानी का विरोध करने का निर्णय लिया गया. प्रतिनिधियों ने बिना वैध परमिट चल रही बसों पर तत्काल कार्रवाई और छोटे वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

नियमों की अनदेखी से प्रभावित हो रहे छोटे चालक :

संघ के दीपक महांती ने आरोप लगाया कि कई बस संचालक एक परमिट पर तीन-तीन बसें चला रहे हैं, जिससे छोटे वाहन चालकों की आजीविका प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा कि छोटे चालक लोन लेकर वाहन चला रहे हैं और नियमों का पालन करते हैं, इसके बावजूद उन्हें यात्रियों को बैठाने से रोका जाता है और डराया-धमकाया जाता है.

छोटे वाहन चालकों के साथ बदसलूकी का आरोप :

संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि बस संचालक न केवल नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, बल्कि छोटे चालकों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं. यात्रियों को जबरन बसों में बैठाया जाता है और जमशेदपुर के बिष्टुपुर जैसे क्षेत्रों में छोटी गाड़ियों को खड़ा होने तक नहीं दिया जाता है. इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन की चेतावनी:

संघ ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द ही ऐसे बस संचालकों पर कार्रवाई नहीं करता है, तो वे अपने परिवारों के साथ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola