सरायकेला में ट्रेन से कटकर हाथी की मौत, ट्रेनों का परिचालन बाधित

Updated:
विज्ञापन
सरायकेला में ट्रेन से कटकर हाथी की मौत, ट्रेनों का परिचालन बाधित

सरायकेला में एक हाथी की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी. इस कारण सुबह से ट्रेनों का परिचालन बाधित है.

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल मुरी रेल खंड के इचाडीह पुराना रेलवे फाटक के सामने बुधवार देर रात ट्रेन से कटकर एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गयी. जिससे रेलवे का एक पोल भी बैंड हो गया. इस कारण सुबह सात बजे तक दोनों तरफ से ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. सूचना मिलते ही गुरुवार की सुबह चांडिल वन विभाग के कर्मी, तिरुलडीह थाना व रेलवे की पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची. समाचार लिखे जाने तक रेलवे की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मती का कार्य शुरू कर दिया था.

गुरुवार सुबह ग्रामीणों को हुई घटना की जानकारी

जानकारी के मुताबिक हाथी की मौत हटिया-रांची ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गये और मृत हाथी की पूजा अर्चना में जुट गये. रेलवे की टीम और आरपीएफ को जब हादसे की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके बाद क्षतिग्रस्त हुए पोल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया.

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के गांवों में हाथियों ने दी है दस्तक

ज्ञात हो कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल, नीमडीह, कुकडु व ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जंगली हाथियों के झुंड ने बीते सप्ताह दस्तक दी है. हाथियों का झुंड चांडिल डैम के किनारे दिन भर विचरन करने के बाद शाम ढलते ही गांव में घुस कर अपने आहार की तलाश में जुट जाते हैं और किसानों के खेत में लगे धान व सब्जी की फसल को चट कर जाते हैं. ऐसा अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि इन हाथियों के झुंड से बिछड़ने के बाद एक हाथी रेलवे ट्रैक के समीप आ गया होगा. इसके बाद ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी.

Also Read: सरायकेला में सड़क हादसे की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हुई मौत

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola