एसआईआर को लेकर मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
एसआईआर को लेकर मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

निरीक्षण करते डीसी | Prabhat Khabar Network

सरायकेला के डीसी नितिश कुमार सिंह ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

सरायकेला : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शुक्रवार को खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़िया स्थित मतदान केंद्र संख्या 244 एवं 245 का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बीएलओ-बीएलए-2 बैठक, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, मतदाता सत्यापन तथा एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट) सूची निर्माण की प्रगति की समीक्षा की.

उपायुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिया कि घर-घर सत्यापन के आधार पर पूरी पारदर्शिता एवं सावधानी के साथ एएसडीडी सूची तैयार की जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे. उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया.

डीसी ने चुनावी पाठशाला का किया अवलोकन

निरीक्षण के दौरान डीसी नीतीश कुमार सिंह ने मतदान केंद्र पर आयोजित चुनावी पाठशाला का भी अवलोकन किया गया, इसमें विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को मतदान का महत्व, मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, मतदाता पहचान पत्र बनवाने की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई. साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके एवं शीघ्र पात्र होने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया.

बीएलओ व बीएलए की हुई बैठक

एसआईआर के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक आयोजित की गई. बैठक में एएसडीडी सूची निर्माण, मतदाता सत्यापन कार्य की समीक्षा की गई तथा मतदाताओं और भावी मतदाताओं में निर्वाचन संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चुनावी पाठशालाएं भी आयोजित की गईं.

ये रहे अधिकारी

निरीक्षण के दौरान ईआरओ जयवर्धन कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, एईआरओ अमित श्रीवास्तव, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं बीएलए-2 सदस्य उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Pratap Mishra

लेखक के बारे में

By Pratap Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola