Seraikela Kharsawan News : मिल में गिरा मजदूर, एमजीएम में मौत, 13 लाख मुआवजा पर सहमति

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : मिल में गिरा मजदूर, एमजीएम में मौत, 13 लाख मुआवजा पर सहमति

चांडिल के पसारी कास्टिंग मिल में बुधवार की देर रात हादसा, मजदूरों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप

विज्ञापन

चांडिल. चांडिल थाना के गांगुडीह स्थित पसारी कास्टिंग एंड रॉलिंग मिल प्राइवेट लिमिटेड में सुरक्षा मानकों की अनदेखी से एक मजदूर की जान चली गयी. बुधवार की रात कंपनी में काम के दौरान गिर जाने से गंभीर रूप से घायल नीमडीह के अंडा गांव निवासी परशुराम महतो की गुरुवार को एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव गोपेश महतो एमजीएम अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. अस्पताल में जेएलकेएम नेताओं और परिजनों के भारी दबाव के बाद कंपनी प्रबंधन वार्ता के लिए तैयार हुआ. लंबी चली बातचीत के बाद 13 लाख रुपये पर सहमति बनी. 6-6 लाख रुपये के दो चेक और 1 लाख रुपये नकद तुरंत प्रदान किया गया. दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये गये. वार्ता के दौरान गोपेश महतो ने कंपनी प्रबंधन को कड़ी फटकार लगायी. उन्होंने दो टूक कहा कि यदि भविष्य में सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन नहीं हुआ, तो जेएलकेएम कंपनी के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेगा. उन्होंने प्रशासन से कंपनी के सुरक्षा मानकों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग भी की.

प्रबंधन और परिजनों के बीच बनी सहमति :

चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम को एमजीएम भेजा गया था. अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. क्योंकि प्रबंधन और परिजनों के बीच मुआवजे को लेकर आपसी सहमति बन गयी है. वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola