बंगाल के रण में अर्जुन मुंडा की एंट्री, बंदवान विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित

Updated at : 09 Apr 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Election

बंदवान विधानसभा क्षेत्र में संबोधित करते भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा. फोटो: प्रभात खबर

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 को लेकर बंदवान विधानसभा क्षेत्र में अर्जुन मुंडा ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. राज्य सरकार पर विकास में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा को मजबूत बनाने और बदलाव लाने का आह्वान किया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव (23 और 29 अप्रैल 2026) को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरम हो चुका है. चुनावी रण में सभी दल अपनी ताकत झोंक रहे हैं. खासकर झारखंड से सटे सीमावर्ती इलाकों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं. यहां लगातार जनसभाएं और बैठकों का दौर जारी है.

अर्जुन मुंडा बने स्टार प्रचारक

इसी कड़ी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा भी चुनावी मैदान में सक्रिय हो गए हैं. पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में बंगाल भेजा है, जहां वे लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं.

बंदवान विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा

गुरुवार को अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल के बंदवान विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. जनसभा में उन्होंने पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया.

“सबका साथ, सबका विकास” पर दिया जोर

अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प के साथ काम कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देश के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

राज्य सरकार पर लगाए आरोप

अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल की वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्यों में बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की कई योजनाएं आम जनता तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे लोगों को उसका पूरा लाभ नहीं मिल रहा है.

कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

जनसभा के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य राज्य में सुशासन स्थापित करना और विकास को नई दिशा देना है.

परिवर्तन का लिया संकल्प

सभा में मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया. सभी ने एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने और चुनाव में जीत दिलाने की बात कही.

इसे भी पढ़ें: भाजपा दुमका की नई टीम घोषित, विमल मरांडी और मृणाल मिश्रा बने महामंत्री

सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी सक्रियता

झारखंड से सटे बंगाल के इलाकों में भाजपा की सक्रियता लगातार बढ़ रही है. पार्टी यहां अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. अर्जुन मुंडा जैसे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: पलामू में अमर प्रेम की मार्मिक कहानी, पत्नी की मौत के दो घंटे बाद बुजुर्ग पति ने तोड़ा दम

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola