ePaper

15 दिनों में शुरू होगा अभिजीत स्टील प्लांट में उत्पादन : जायसवाल

Updated at : 15 May 2017 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
15 दिनों में शुरू होगा अभिजीत स्टील प्लांट में उत्पादन : जायसवाल

शचीन्द्र कुमार दाश खरसावां : झारखंड में खरसावां के बुरुडीह स्थित अभिजीत ग्रुप के स्टील व पावर प्लांट में अगले 15 दिनों में उत्पादन शुरू हो जायेगा. सोमवार को डीआरआइ प्लांट में पूजा अर्चना कर अग्नि प्रज्वलन किया गया. अभिजीत ग्रुप के एमडी अभिषेक जायसवाल, सीएमडी मनोज जायसवाल की पत्नी मनीषा जायसवाल, कंपनी के सीइओ […]

विज्ञापन

शचीन्द्र कुमार दाश

खरसावां : झारखंड में खरसावां के बुरुडीह स्थित अभिजीत ग्रुप के स्टील व पावर प्लांट में अगले 15 दिनों में उत्पादन शुरू हो जायेगा. सोमवार को डीआरआइ प्लांट में पूजा अर्चना कर अग्नि प्रज्वलन किया गया. अभिजीत ग्रुप के एमडी अभिषेक जायसवाल, सीएमडी मनोज जायसवाल की पत्नी मनीषा जायसवाल, कंपनी के सीइओ रविंद्र सिंह ने पूजा अर्चना की.

एमडी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि 15 दिनों के भीतर प्लांट में उत्पादन शुरू हो जायेगा. उन्होंने कहा कि खरसावां के बाद लातेहार के चंदवा प्लांट को शुरू करने का प्रयास होगा. सरकार का सहयोग रहा आने वाले दिनों में चंदवा प्लांट को भी शुरू किया जायेगा. खरसावां प्लांट में पहले चरण में 0.4 मिलियन टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता का इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट से उत्पादन होगा. साथ ही 60 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट से भी पहले चरण में उत्पादन होगा.

देवघर, पलामू और जमशेदपुर में भी खुलेंगे प्लास्टिक इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी संस्थान

गौरतलब है कि अगस्त 2008 में अभिजीत ग्रुप ने सरायकेला-खरसावां जिले में स्टील प्लांट लगाने के लिए सरकार के साथ एमओयू किया था. 2013 से वित्तीय संकट के कारण प्लांट बंद पड़ा हुआ था, जिसे अब शुरू किया जा रहा है. पहले चरण में 2200 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है. प्लांट पूरी तरह से चालू होने के बाद लगभग तीन हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola