सड़क पार कर रही स्कूली बच्ची को कार ने रौंदा, मौत
Updated at : 03 May 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला-चाईबासा सड़क पर हुई घटना छोटाथलको गांव के समीप हुई दुर्घटना के बाद सरायकेला सदर अस्पताल में पहुंचे लोग. जब्त कार जिसके धक्के से बच्ची की हुई मौत (इनसेट में). सरायकेला : सरायकेला-चाईबासा सड़क पर छोटाथलको गांव के समीप मंगलवार की सुबह स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रही छह वर्षीय बच्ची की अनियंत्रित […]
विज्ञापन
सरायकेला-चाईबासा सड़क पर हुई घटना
छोटाथलको गांव के समीप हुई दुर्घटना के बाद सरायकेला सदर अस्पताल में पहुंचे लोग. जब्त कार जिसके धक्के से बच्ची की हुई मौत (इनसेट में).
सरायकेला : सरायकेला-चाईबासा सड़क पर छोटाथलको गांव के समीप मंगलवार की सुबह स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रही छह वर्षीय बच्ची की अनियंत्रित कार के धक्के से मौत हो गयी. बच्ची रोशनी बरजो अपने गांव रगरगी से पास के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटाथलको जा रही थी. इसी दौरान जमशेदपुर से चाईबासा की ओर आ रही कार ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया. घटना स्थल पर ही बच्ची की मौत हो गयी. घटना के बाद कार सवार लोगों ने बच्ची को उसी वाहन से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बताया जा रहा कि स्कूल में प्रार्थना शुरू होने के कारण बच्ची जल्दी से स्कूल पहुंचना चाह रही थी. वह सड़क पार कर रही थी, तभी कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. रोशनी तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी.
स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि रोशनी पढ़ाई में काफी तेज थी. वह प्रतिदिन स्कूल आती थी. रोशनी की मौत से स्कूल में शोक की लहर है.
घटना के बाद सरायकेला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. वहीं कार जब्त कर लिया गया है. सूचना पर पठानमारा पंचायत के मुखिया संजय होनहागा, झामुमो प्रखंडध्यक्ष सोनाराम बोदरा, संजय दास सहित कई लोग सदर अस्पताल पहुंचे थे.
छह माह की थी, तभी मां की हो चुकी थी मृत्यु
बच्ची रोशनी बरजो जब छह माह की थी, तभी मां की मृत्यु हो गयी. वहीं पिता अशोक बरजो बाहर रहकर मजदूरी करते हैं. रोशनी तीन भाई-बहन में सबसे छोटी थी. घर में दादा-दादी के साथ रह कर उमवि छोटाथलको में पढाई करती थी. पिता बीच-बीच में गांव आता था.
बच्ची की मौत की खबर सुन दादी हुई बेहोश : सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत से पूरा गांव गमगीन है. वह दादा-दादी के साथ यहां रह रही थी. रोशनी की मौत की खबर से उसकी दादी बेहोश हो गयी. उन्हें तुरंत सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के बाद होश आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




