शराब दुकान खोलने का विरोध

Updated at : 03 May 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
शराब दुकान खोलने का विरोध

शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोरचा, दिखायी ताकत सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड की कालीकापुर पंचायत अंतर्गत सालडीह गांव में सरकारी शराब दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने मोरचा खोल दिया है. महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मंगलवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर शराब दुकान अविलंब बंद करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा. […]

विज्ञापन

शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोरचा, दिखायी ताकत

सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड की कालीकापुर पंचायत अंतर्गत सालडीह गांव में सरकारी शराब दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने मोरचा खोल दिया है. महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मंगलवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर शराब दुकान अविलंब बंद करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा. इसमें कहा गया कि गांव के बीच में शराब दुकान खोली गयी है. पास में सरकारी स्कूल, अस्पताल, पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र है. शराब दुकान खुलने से स्कूल व आंगनबाडी केंद्र के बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा. वहीं गांव का सामाजिक सौहार्द्र भी
खराब होगा. महिलाओं ने डीसी से उक्त दुकान का स्थानांतरण करने का आग्रह किया है. विरोध करने वाली महिलाओं में काजल मार्डी, मनीषा टुडू, रायमनी टुडू,आरती, हिसी हांसदा सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी.
उपायुक्त से मिलकर महिलाओं ने अन्य जगहों पर दुकान खोलने की मांग की
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola