खरसावां विधायक को आइसीयू में भरती कराया, हालत में सुधार
Updated at : 03 May 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

विधायक को देखने अस्पताल पहुंचे मंत्री सरयू राय, चंपई सोरेन, सुमन महतो विधायक दशरथ लू लगने के कारण रविवार को टीएमएच में हुए थे भरती खरसावां : लू लगने से बीमार खरसावां विधायक दशरथ गागराई को सोमवार की दोपहर टीएमएच के आइसीयू वार्ड में भरती कराया गया. उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. […]
विज्ञापन
विधायक को देखने अस्पताल पहुंचे मंत्री सरयू राय, चंपई सोरेन, सुमन महतो
विधायक दशरथ लू लगने के कारण रविवार को टीएमएच में हुए थे भरती
खरसावां : लू लगने से बीमार खरसावां विधायक दशरथ गागराई को सोमवार की दोपहर टीएमएच के आइसीयू वार्ड में भरती कराया गया. उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.
अस्पताल में विधायक के साथ उनकी पत्नी बासंती गागराई मौजूद है. टीएमएच में विधायक से मिलने मंत्री सरयू राय, झामुमो नेता बसंत सोरेन, पूर्व मंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, जमशेदपुर की पूर्व सांसद सुमन महतो, ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, पूर्वी सिंहभूम के जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, झामुमो नेता लालटु महतो, महावीर मुर्मू, पातर हेम्ब्रम, प्राण मेलगांडी, राजेंद्र केशरी समेत काफी लोग पहुंचे.
मालूम हो कि तीन दिन पूर्व लू लगने से विधायक दशरथ गागराई बीमार हो गए थे. रविवार की सुबह 11 बजे टीएमएच में भर्ती कराया गया. सोमवार की दोपहर 1:30 बजे उन्हें चिकित्सक की विशेष सलाह पर आइसीयू में भर्ती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




