युवती ने विवाह से किया इनकार, जुर्माना

Updated at : 01 May 2017 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
युवती ने विवाह से किया इनकार, जुर्माना

पोटका. युवती की मांग में जबरन सिंदूर डालने के मामले पर हुई बैठक समाज ने युवक पर लगाया जुर्माना इस तरह की घटना को प्रश्रय नहीं देंगे, शादी कोई खेल नहीं है आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के अगुवा समेत 50 गांवों के लोग शामिल पोटका : पोटका के बांधुवा गांव की युवती की मांग में जबरन […]

विज्ञापन

पोटका. युवती की मांग में जबरन सिंदूर डालने के मामले पर हुई बैठक

समाज ने युवक पर लगाया जुर्माना
इस तरह की घटना को प्रश्रय नहीं देंगे, शादी कोई खेल नहीं है
आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के अगुवा समेत 50 गांवों के लोग शामिल
पोटका : पोटका के बांधुवा गांव की युवती की मांग में जबरन सिंदूर भरने के मामले में रविवार को रसुनचोपा गांव स्थित शिशु मंदिर प्रांगण में संताल समाज की सामाजिक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता हल्दीपोखर तोरोफ परगाना सुशील हांसदा ने की. बैठक में धाड़ दिशोम, कुचुंग दिशोम के परगाना, माझी बाबा समेत करीब 50 गांवों के लोग व विचारक शामिल हुए. सामाजिक बैठक में बीते छह माह से राजनगर के झुमाल और पोटका के छोटा बांधुवा गांव के बीच युवक-युवती को लेकर चल रहे विवाद का निबटारा किया गया. झुमाल गांव के युवक ने बांधुवा गांव की युवती की मांग में जबरन सिंदूर डाल दिया था.
संताल समाज के स्वशासन व्यवस्था के अगुवाओं ने घटना को गंभीरता से लेते हुए युवक को दंडित किया. सामाजिक दंडित स्वरूप मांगा गया हर्जाना समाज के बीच देना पड़ा. हालांकि समाज के अगुवाओं ने युवक और युवती को आपसी सहमति से विवाह करने पर भी विचार करने को कहा. इसपर युवक तैयार हो गया, जबकि युवती ने इनकार कर दिया. समाज के लोगों ने कहा कि किसी युवती की मांग में जबरन सिंदूर डालना बिल्कुल उचित नहीं है. इस तरह की घटना को समाज प्रश्रय नहीं देगा. शादी विवाह कोई खेल नहीं है. इसमें दोनों की रजामंदी होनी चाहिए.
बैठक में कालिकापुर तरफ पारगाना पुन्ता मुर्मू, जुगसलाई तरफ पारगाना दासमत हांसदा, जुमाल माझी बाबा माझीराम हांसदा, छोटा बांदुआ माझीबाबा दासो टुडू, रसुनचोपा माझी बाबा शशोधर हांसदा, तालसा माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू, गालुसिंगी माझी बाबा आइंठु हांसदा, सारजामदा माझी बाबा भुगलू सोरेन, रामगढ़ माझीबाबा गगन मार्डी, लखीपोस माझी बाबा बोयला हांसदा, बिरवाद माझीबाबा मानसिंह सोरेन, बड़ाबागलता माझीबाबा नरेंद्र हांसदा, जुड़ीपहाड़ी माझीबाबा बबलू मुर्मू, दुबराजपुर माझीबाबा सुनील सोरेन समेत पचास से अधिक गांव के लोग उपस्थित थे.
दंड स्वरूप लगा जुर्माना
कासा बाटी- 2, सोना ठिपी-1, सोना फूली-1, रूपा माला-1
गोन-पोन: झींगा बाहा-31, सोसरोज झोड़ा- 25 गोटांग, गाते कुड़ी- 5 गोटांग, हेडे- 1 गोटांग, बोंगा बुढ़ी- 1 गोटांग, घेंट हेरमेद-1 गोटांग, ताड़ाम गांडे-1 गोटांग, गेलबार भारी बुसूब गिड़ी- 1 गोटांग, कासी टांडी ओता दाड़े-2 गोटांग, बुनुम दानांग आर तोलान को, धोरोम सोझे लागिद मिदटांग बोदा व गोराम सोझे लागिद पेया सिम, काई रेनाअ- 10 हजार, सांवता लेवड़ा- 6 हजार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola