झारखंड के अधिकार के लिए लड़ेंगे : आजसू

सीनी : रेलवे कॉलोनी राम मंदिर परिसर में आजसू के केंद्रीय संगठन सचिव स्वप्न सिंहदेव की अध्यक्षता में आजसू की एक बैठक हुई. बैठक में केंद्रीय सचिव सगेन हांसदा, पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन सचिव चौंका मर्दी, नगर सदस्य जमशेदपुर शिव कुमार ,सचिव होपन मुर्मू उपस्थित थे. बैठक में आजसू के महत्व को रखते हुये वक्ताओं […]
सीनी : रेलवे कॉलोनी राम मंदिर परिसर में आजसू के केंद्रीय संगठन सचिव स्वप्न सिंहदेव की अध्यक्षता में आजसू की एक बैठक हुई. बैठक में केंद्रीय सचिव सगेन हांसदा, पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन सचिव चौंका मर्दी, नगर सदस्य जमशेदपुर शिव कुमार ,सचिव होपन मुर्मू उपस्थित थे. बैठक में आजसू के महत्व को रखते हुये वक्ताओं ने बताया कि आजसू झारखंड कि क्र ांतिकारी पार्टी है. जिनके 10000 क्रांतिकारियों के कारण ही झारखंड आंदोलन चरम सीमा तक पहुंचा.
हमारे त्याग एवं बलिदान से ही झारखंड तो मिला लेकिन 13 वर्ष बीत गए पर जो अधिकार मिलना चाहिए था अब तक नहीं मिला. बैठक में केंद्रीय संगठन सचिव स्वप्न सिंहदेव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि खुशी कि बात है कि जो कार्यकर्ता सुसुप्त अवस्था में थे वे जागृत हो रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




