सभी 14 लोस सीटों पर जीतेगी भाजपा : रमाकांत

खरसावां : भाजपा युवा मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत महतो ने कहा कि झारखंड में भाजपा के पक्ष में हवा चल रही है, जो चुनाव पहुंचने तक आंधी में तब्दील हो जायेगी. श्री महतो ने कहा कि राज्य के 14 में से 12 सीटों पर भाजपा पहले भी जीत दर्ज कर चुकी है, परंतु इस […]
खरसावां : भाजपा युवा मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत महतो ने कहा कि झारखंड में भाजपा के पक्ष में हवा चल रही है, जो चुनाव पहुंचने तक आंधी में तब्दील हो जायेगी. श्री महतो ने कहा कि राज्य के 14 में से 12 सीटों पर भाजपा पहले भी जीत दर्ज कर चुकी है, परंतु इस बार राज्य की सभी 14 लोस सीटों पर जीत दर्ज कर पार्टी एक नया रिकॉर्ड बनायेगी. उन्होंने कहा कि लोस चुनाव के बाद राज्य में झामुमो, कांग्रेस का वजूद ही समाप्त हो जायेगा.
झाविमो पूरी तरह से राज्य में अप्रासंगिक हो जायेगी. श्री महतो खरसावां आकर्षणी वन विश्रमागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. कार्यकर्ता घर घर जाकर एक नोट ओर कमल पर वोट अभियान चलायेंगे. मौके पर मुख्य रुप से मोरचा के प्रदेश महासचिव उदय सिंहदेव, प्रदेश आइटी प्रभारी अमीत शरण, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश महतो, रोहित सारड़ा, अजय मुंडा, अमित केशरी, नयन नायक, सांबो राउत, विजय महतो मुख्य रुप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




