डीजल चोरी रोकने पर ली सुरक्षाकर्मी की जान

पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा नोवामुंडी : टिस्को माइंस में 16 जनवरी को हुई ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी राजकिशोर प्रधान की हत्या डीजल चोरों ने की है. डीजल चोरों का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गयी. गुरुवार को नोवामुंडी पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया. हत्या में शामिल पांच आरोपियों को […]
पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा
नोवामुंडी : टिस्को माइंस में 16 जनवरी को हुई ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी राजकिशोर प्रधान की हत्या डीजल चोरों ने की है. डीजल चोरों का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गयी. गुरुवार को नोवामुंडी पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया.
हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया गया है, जबकि अब भी दो आरोपी फरार हैं. गिरफ्तार आरोपियों में सुकलाल पुरती उर्फ गणोश, प्रधान लागुरी उर्फ चौबे, दिनबंधु लागुरी, पुनादी लागुरी उर्फ लांडु और जितेंन पान शामिल हैं.
बाकी दो आरोपी पदापहाड़ गोप का कुंवर एवं सरबिल गांव के सुकराम लागुरी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. पुलिस ने इनसे हत्या के लिए उपयोग में लाया गया डंडा जब्त कर लिया है. पांचों ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल लिया है. नोवामुंडी थाना प्रभारी आरएन ठाकुर के नेतृत्व में एसआई नागदेव, अख्तर हुसैन, सतीश कुमार व पुलिस बल की विशेष टीम ने हत्याकांड का खुलासा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




