नोवामुंडी में ठंड से एक की मौत

नोवामुंडी : नोवामुंडी बाजार समिति की शेड के नीचे बुधवार रात ठंड से रंजीत सिन्हा की मौत हो गयी. परिवारवालों की ओर से ठुकराये जाने के बाद वह बदाम बेच कर अपना गुजारा चला रहा था. रात में वह नोवामुंडी बाजार समिति की शेड के नीचे ही सोता था. परिवारवालों के नहीं आने के कारण […]
नोवामुंडी : नोवामुंडी बाजार समिति की शेड के नीचे बुधवार रात ठंड से रंजीत सिन्हा की मौत हो गयी. परिवारवालों की ओर से ठुकराये जाने के बाद वह बदाम बेच कर अपना गुजारा चला रहा था. रात में वह नोवामुंडी बाजार समिति की शेड के नीचे ही सोता था.
परिवारवालों के नहीं आने के कारण मुखिया लक्ष्मी देवी एवं स्थानीय समाज सेवी मुन्ना गिरी, धर्मदेव यादव आदि ने शव का अंतिम संस्कार किया. उल्लेखनीय है कि उसके तीन बेटियां और एक बेटा है. मौत की खबर उसकी पत्नी को दी गयी थी, लेकिन पत्नी और दो बेटियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होने से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




