चांडिल: दो अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त
Updated at : 21 Jan 2014 2:15 AM (IST)
विज्ञापन

चांडिल : चांडिल पुलिस ने सोमवार को छापामारी अभियान चला कर दालग्राम में दो अवैध महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दालग्राम में अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. इस दौरान एक दर्जन से अधिक प्लास्टिक […]
विज्ञापन
चांडिल : चांडिल पुलिस ने सोमवार को छापामारी अभियान चला कर दालग्राम में दो अवैध महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दालग्राम में अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया.
इस दौरान एक दर्जन से अधिक प्लास्टिक ड्रम और एल्युमीनियम की डेगची बरामद किया है. पुलिस ने करीब दो सौ लीटर महुआ जावा को बहा दिया. पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




