आदेश पर भी नहीं खुले दस सीएफसी

Updated at : 19 Jan 2014 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
आदेश पर भी नहीं खुले दस सीएफसी

– शचिंद्र कुमार दाश – दस सीएफसी खुलने पर तीन सौ महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार फिलहाल दो सीएफसी पर 60 महिलाओं को मिल रहा है रोजगार खरसावां : राज्य सरकार के उद्योग विभाग की ओर से खरसावां अग्र परियोजना केंद्र को राजनगर में 12 सामान्य सुलभ केंद्र (सीएफसी) खोलने की स्वीकृति मिली है. लेकिन, अब […]

विज्ञापन

– शचिंद्र कुमार दाश –

दस सीएफसी खुलने पर तीन सौ महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

फिलहाल दो सीएफसी पर 60 महिलाओं को मिल रहा है रोजगार

खरसावां : राज्य सरकार के उद्योग विभाग की ओर से खरसावां अग्र परियोजना केंद्र को राजनगर में 12 सामान्य सुलभ केंद्र (सीएफसी) खोलने की स्वीकृति मिली है. लेकिन, अब तक सिर्फ दो ही स्थान पर सीएफसी खोला गया है.

विभाग की ओर से इसके लिए निर्देश जारी किये चार माह से अधिक समय गुजर गया है. ऐसे में अब तक 10 गांवों में सीएफसी नहीं खोला जा सका है.

10 गांवों में सीएफसी खोलने की स्थिति में तसर कोसा से रीलिंग के जरीये तीन सौ महिलाओं को स्वरोजगार मिल पाता. इन दस सीएफसी में कार्य करने के लिए महिलाओं का भी चयन कर लिया गया है. 10 सीएफसी नहीं खुल पाने का मुख्य कारण केंद्र के लिए चयनित गांवों में सरकारी भवन न मिलना बताया जा रहा है.

विभाग की ओर से भी उपयुक्त जगह की तलाश की जा रही है. प्रत्येक केंद्र में 30 समृद्धि मशीन स्थापित करनी है. सभी केंद्र खरसावां अग्र परियोजना केंद्र के अधिक संचालित होंगे. फिलहाल राजनगर प्रखंड के कुरमा पंचायत के नामीबेड़ा व बिजाडीह पंचायत के सुड़सी में दो सीएफसी खोला गया है, जहां 60 महिलाओं को रीलिंग के जरीये रोजगार प्राप्त हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola