विरगामडीह में चांदनी पुष्प मेला लगा

रांची के कलाकारों ने सांस्कृति कार्यक्रम पेश किया खरसावां : कुचाई के विरगामडीह में चांदनी पुष्प मेला का आयोजन किया गया. मौके पर चौड़ल और फुटबॉल प्रतियोगिता हुई. मेला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप सिंहदेव ने फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन व पुरस्कार वितरण किया. […]
रांची के कलाकारों ने सांस्कृति कार्यक्रम पेश किया
खरसावां : कुचाई के विरगामडीह में चांदनी पुष्प मेला का आयोजन किया गया. मौके पर चौड़ल और फुटबॉल प्रतियोगिता हुई. मेला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप सिंहदेव ने फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन व पुरस्कार वितरण किया.
फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता ‘दिल है की मानता नहीं’ क्लब व उप विजेता खुटकट्टी क्लब चाटूहासा, तीसरा पुरस्कार सरना क्लब खूंटी, चौथा पुरस्कार विद्या ज्योति मवि सीयाडीह, पांचवा पुरस्कार दलभंगा क्लब तथा छठा पुरस्कार सुरसी क्लब को दिया गया. प्रदीप सिंहदेव ने कहा कि टुसू हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है.
रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन: मेला में रांची की विनती देवी और चंद्र मोहन मिश्र की टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया.
मेला में चौड़ल की हुई प्रदर्शनी : बिरगामडीह चांदनी पुष्प मेला में चौड़ल प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहा. मेला में करीब 22 कई बड़े-बड़े चौड़ल प्रदर्शित किये गये. इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गोमियाडीह को तीन हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार धुनाडीह को ढाई हजार तथा तृतीय पुरस्कार गुटूहातु दो हजार रुपये दिये गये. साथ ही अन्य चौड़लों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




