4 डकैत धराये, सामान जब्त

वार्ड सदस्य के घर डकैती का पुलिस ने किया परदाफाश गम्हरिया : सरायकेला थाना क्षेत्र के गांव भोलाडीह निवासी सह बीरबांस पंचायत की वार्ड सदस्य देवधनी देवी (कालीपद कुंभकार की पुत्रवधू) के घर दस दिसंबर 2013 को छह नकाबपोश डकैतों ने डाका डाला था. इस कांड का परदाफाश जिला पुलिस ने किया है. इस घटना […]
वार्ड सदस्य के घर डकैती का पुलिस ने किया परदाफाश
गम्हरिया : सरायकेला थाना क्षेत्र के गांव भोलाडीह निवासी सह बीरबांस पंचायत की वार्ड सदस्य देवधनी देवी (कालीपद कुंभकार की पुत्रवधू) के घर दस दिसंबर 2013 को छह नकाबपोश डकैतों ने डाका डाला था. इस कांड का परदाफाश जिला पुलिस ने किया है.
इस घटना में सम्मिलित छह में से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं घर से लूटे गये सामान को भी बरामद कर लिया है. यह जानकारी मंगलवार को जिला के एसपी इंद्रजीत माहथा ने कांड्रा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




