बाराती बस टकरायी, कई घायल

Updated at : 05 Jan 2014 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
बाराती बस टकरायी, कई घायल

– रांची से जमशेदपुर आ रही बस की चौका के पास टेलर से टक्कर – घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया – घायल जमशेदपुर के परसुडीह निवासी चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड के पास शनिवार रात लगभग आठ बजे एनएच-33 पर बस और टेलर की आमने-सामने से टक्कर हो गयी. इसमें बस सवार एक […]

विज्ञापन

– रांची से जमशेदपुर आ रही बस की चौका के पास टेलर से टक्कर

– घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया

– घायल जमशेदपुर के परसुडीह निवासी

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड के पास शनिवार रात लगभग आठ बजे एनएच-33 पर बस और टेलर की आमने-सामने से टक्कर हो गयी. इसमें बस सवार एक दर्जन लोग घायल हो गये. टेलर चालक भी घायल हुआ है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जमशेदपुर पहुंचाया. हादसे में बस नंबर जेएच 05 एयू 9760 और टेलर संख्या एनएल 01 डी 2845 शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार बस सवार लोग रांची से जमशेदपुर आ रहे थे. सभी परसुडीह के क्रिश्चयन बस्ती के रहने वाले हैं. बस सवार रांची के धुर्वा से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. दुर्घटना में बस सवार सामुएल डोडराई, अब्राह्म टोप्नो, विपिन, संजय होरो, सुजीत मुंडू और महिलाओं में सेफेंग आइल, सरोज, राहिल डोडराई सहित अन्य घायल हैं.

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घायलों में विपिन (14) की हालत गंभीर थी. दूसरी ओर, टेलर चालक पश्चिम बंगाल निवासी मकबूल हक भी घायल हुआ है. पुलिस को उसने बताया कि बस चालक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान टेलर और बस में टक्कर हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola