पार्षद के घर से पांच लाख की डकैती

Updated at : 12 Dec 2013 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
पार्षद के घर से पांच लाख की डकैती

वार्ड सदस्य के घर घूसे पांच नकाबपोश, बंधक बना डेढ़ घंटे तक मचाया उत्पात, लूट लिये जेवर कोलाबिरा : सरायकेला थाना क्षेत्र सह गम्हरिया प्रखंड के बीरबांस पंचायत अंतर्गत भोलाडीह गांव की वार्ड सदस्य देवधनी देवी के घर मंगलवार की रात पांच लाख की डकैती हो गयी. लगभग आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे लुटेरों […]

विज्ञापन

वार्ड सदस्य के घर घूसे पांच नकाबपोश, बंधक बना डेढ़ घंटे तक मचाया उत्पात, लूट लिये जेवर

कोलाबिरा : सरायकेला थाना क्षेत्र सह गम्हरिया प्रखंड के बीरबांस पंचायत अंतर्गत भोलाडीह गांव की वार्ड सदस्य देवधनी देवी के घर मंगलवार की रात पांच लाख की डकैती हो गयी. लगभग आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे लुटेरों ने पहले परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया.

इसके बाद घर के अंदर लूटपाट व मारपीट करते रहे. करीब डेढ़ घंटे बाद सभी सदस्यों को मुक्त कर वे फरार हो गये. घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है. घटना की सूचना पाकर सरायकेला थाना प्रभारी बीपी महतो व गम्हरिया थाना प्रभारी मणिभूषण प्रसाद भोलाडीह पहुंचे और इसकी जांच में जुट गये.

पहुंचे एसपी व इंस्पेक्टर

घटना की सूचना पाकर एसपी इंद्रजीत माहथा व इंस्पेक्टर अरविंद कुमार भोलाडीह पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली.

चला छापामारी अभियान

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को किसी प्रकार की सफलता नहीं मिल पायी.

क्षेत्र की पहली घटना

इस प्रकार की यह पहली घटना है. इससे पूर्व क्षेत्र में बड़ी डकैती नहीं हुई थी. घटना को लेकर लोग दहशत में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola