अपहरणकर्ता गिरफ्तार अपहृत की तलाश जारी

Updated at : 29 Nov 2013 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरणकर्ता गिरफ्तार अपहृत की तलाश जारी

सरायकेला : सीनी बाजार से सात नवंबर को टेंपो समेत बच्च के अपहरण करने के मामले का परदाफाश हो गया है. मामले के आरोपी मो झुला खां को लोहरदगा से गिरफ्तार कर टेंपो भी बरामद कर लिया गया है, जबकि अपहृत बच्च मानिक चंद्र महतो का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. इस संबंध […]

विज्ञापन

सरायकेला : सीनी बाजार से सात नवंबर को टेंपो समेत बच्च के अपहरण करने के मामले का परदाफाश हो गया है. मामले के आरोपी मो झुला खां को लोहरदगा से गिरफ्तार कर टेंपो भी बरामद कर लिया गया है, जबकि अपहृत बच्च मानिक चंद्र महतो का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.

इस संबंध में सरायकेला थाना प्रभारी बीपी महतो ने बताया कि सात नवंबर को चावल लाने की बात कह कर सीनी बाजार से सोहनडीह निवासी मो इकबाल खान उर्फ झुला खां ने मानिक चंद्र महतो को लेकर चला गया, शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी, परंतु कुछ पता नहीं चला. बाद में सरायकेला थाना में मो झुला खां के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

मामले पर पुलिस ने तहकीकात करते हुए आरोपी मो झुला खां के साथ टेंपो को बरामद कर लिया, जबकि किशोर का अब तक पता नहीं चला है. थाना प्रभारी ने बताया की किशोर का सुराग लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola