पत्नी, बेटा समेत तीन घायल

Published at :16 Jul 2013 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी, बेटा समेत तीन घायल

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के दिरलौंग के निकट सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बुधवार की अहले सुबह आदित्यपुर निवासी देवेंद्र साहु अपनी कार (जेएच-05 एएल 2476) से परिवार के साथ रांची से आदित्यपुर जा रहे थे. इस क्रम में चौका थाना क्षेत्र के दिरलौंग के निकट एनएच-33 पर […]

विज्ञापन

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के दिरलौंग के निकट सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बुधवार की अहले सुबह आदित्यपुर निवासी देवेंद्र साहु अपनी कार (जेएच-05 एएल 2476) से परिवार के साथ रांची से आदित्यपुर जा रहे थे.

इस क्रम में चौका थाना क्षेत्र के दिरलौंग के निकट एनएच-33 पर विपरीत दिशा से जा रहे एक टैंकर (एपी-05 डब्ल्यू 3685) के साथ कार की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में कार में सवार देवेंद्र साहु, उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गये.

ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए चांडिल गोलचक्कर स्थित नर्सिग होम भेज दिया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया. इसकी जानकारी मिलते ही चौका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola