स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण करने की मांग

Updated at : 02 Jul 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण करने की  मांग

सरायकेला. गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर गांव के ग्रामीणों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में सरकारी स्तर से शौचालय निर्माण करने की मांग की है. इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में अस्सी प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे […]

विज्ञापन

सरायकेला. गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर गांव के ग्रामीणों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में सरकारी स्तर से शौचालय निर्माण करने की मांग की है. इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में अस्सी प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करती हैं. यहां के अधिकांश घरों में शौचालय नहीं है. जिसके कारण लोगों को खुले में शौच करना पड़ता है. खुले में शौच करने के कारण वर्षांत में कई प्रकार की बीमारियां भी फैलती है. ग्रामीणों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव के प्रत्येक घरों में शौचालय का निर्माण करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola