सरायकेला-खरसावां में यातायात नियमों की हो रही है अनदेखी

संवाददाता, सरायकेलासरायकेला-खरसावां जिले में यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ रही है. इसे रोकने में प्रशासन भी पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है. 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को ट्रैक्टर, टेंपो समेत अन्य वाहन चलाते आसानी से देखा जा सकता है. स्कूटी व बाइक पर युवाओं के साथ-साथ नाबालिग बच्चों को […]
संवाददाता, सरायकेलासरायकेला-खरसावां जिले में यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ रही है. इसे रोकने में प्रशासन भी पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है. 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को ट्रैक्टर, टेंपो समेत अन्य वाहन चलाते आसानी से देखा जा सकता है. स्कूटी व बाइक पर युवाओं के साथ-साथ नाबालिग बच्चों को भी ट्रिपल राइडिंग करते आसानी से देखा जा सकता है. यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से यातायात नियमों का पालन करने तथा खास कर ट्रिपल राइडिंग पर रोक लगाने की मांग की है. गाड़ी चलाने वाले अधिकांश लोगों के पास आज भी लाइसेंस तक नहीं है. हेलमेट का उपयोग भी न के बराबर हो रहा है. सरायकेला, खरसावां, गम्हरिया, आदित्यपुर, चांडिल में जहां-तहां लोगों को गाडि़यां खड़ी करते आसानी से देखा जा सकता है. वाहनों को जहां-तहां खड़ी करने से राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विभाग की ओर से भी किसी तरह की जांच नहीं होने के कारण आम जनता भी यातायात नियमों की अनदेखी कर रही है. बगैर हेलमेट के पैट्रोल पंप में पैट्रोल देने पर मनाही है. परंतु क्षेत्र में अब भी 70 फीसदी लोग बगैर हेलमेट के ही वाहन चल रहे हैं. विभाग की ओर से जांच अभियान नहीं चलाने के कारण इस आदेश का कोई असर नहीं दिख रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




