23 जून को सीएम आवास का घेराव करेंगे होमगार्ड

Updated at : 15 Jun 2015 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
23 जून को सीएम आवास का घेराव करेंगे होमगार्ड

सरायकेला : होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन कोल्हान प्रमंडल की बैठक प्रताप बिरुवा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 जून को जमशेदपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव होमगार्ड द्वारा किया जायेगा. बैठक में कहा गया कि होम गार्ड अपनी मांगों को लेकर सरकार से मिल चुके है.जिस पर सरकार द्वारा […]

विज्ञापन
सरायकेला : होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन कोल्हान प्रमंडल की बैठक प्रताप बिरुवा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 जून को जमशेदपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव होमगार्ड द्वारा किया जायेगा. बैठक में कहा गया कि होम गार्ड अपनी मांगों को लेकर सरकार से मिल चुके है.जिस पर सरकार द्वारा मध्यप्रदेश की तर्ज में मांगों को समाधान करने का आश्वासन दिया गया था, परंतु अभी तक पुरा नहीं किया गया.
बैठक में कहा गया कि अगर उस दिन ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता है, तो 30 जून को रांची में होम गार्ड आत्मदाह करेंगे. बैठक में विधानसभा चुनाव डयूटी का बकाया भुगतान अभी तक नहीं किये जाने पर भी रोष प्रकट किया गया.
बैठक में प्रेम लाल प्रधान, चरण चातर, प्रफुल्लो महतो, वीर सिंह टुडू, गौरी शंकर महतो, वन बिहारी महतो, प्रकाश पूर्ति, शिवभजन महतो, प्रसाद महतो के अलावा अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola