नीर निर्मल परियोजना का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सरायकेला. नीर निर्मल परियोजना के तहत चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के सफल संचालन को लेकर परियोजना कार्यालय के सभागृह में पंचायत के मुखियाओं व जल सहियाओं क ा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण के दौरान नीर निर्मल परियोजना के स्वरुप व उनके विभिन्न आयाम जैसे स्वच्छता व इसके महत्व,जल गुणवत्ता […]
सरायकेला. नीर निर्मल परियोजना के तहत चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के सफल संचालन को लेकर परियोजना कार्यालय के सभागृह में पंचायत के मुखियाओं व जल सहियाओं क ा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण के दौरान नीर निर्मल परियोजना के स्वरुप व उनके विभिन्न आयाम जैसे स्वच्छता व इसके महत्व,जल गुणवत्ता जांच,ठोस एवं तरल कचरा के प्रबंधन पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से बताया गया. प्रशिक्षण में प्रशिक्षु के रुप में हेसालोंग,कुदरीलोंग,कुइडीह,ककड़ू,जारगो,बड़ा आमदा,छोटा आमदा,बड़ाबांबो व सितु समेत कई गांवों के मुखिया व जल सहिया उपस्थित थे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रुप से परियोजना के प्रबंधक प्रकाश रंजन,वित्त विशेषज्ञ दिलीप भट्ट,सामुदायिक संप्रेषण विशेषज्ञ अनामिका सिन्हा,पर्यावरण विशेषज्ञ आलोक कुमार,जिला परियोजना प्रबंधन सलाहकार महेश दुबे व चन्द्रेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




