प्री मॉनसून की बारीश से सूर्य की तपिश से लोगों को मिली राहत

/रफोटो13एसकेेल8-बारिश में छाता लेकर चलते लोगसरायकेला. सरायकेला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को प्री मॉनसून की बारिश से लोगों को गरमी से राहत मिली. तापमान अचानक नीचे गिर गया. शनिवार को लगभग दो बजे आकाश में काले बादल घुमड़ने लगे एवं देखते ही देखते बारिश शुरू हो गयी. बारिश लगभग एक घंटे तक […]
/रफोटो13एसकेेल8-बारिश में छाता लेकर चलते लोगसरायकेला. सरायकेला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को प्री मॉनसून की बारिश से लोगों को गरमी से राहत मिली. तापमान अचानक नीचे गिर गया. शनिवार को लगभग दो बजे आकाश में काले बादल घुमड़ने लगे एवं देखते ही देखते बारिश शुरू हो गयी. बारिश लगभग एक घंटे तक हुई, जिससे लोगों को गरमी से राहत मिली. प्री मॉनसून की बारिश से ने जहां सूर्य की तपिश को कम कर दिया, वहीं सरायकेला नगर पंचायत के विकास कार्यों की पोल खोल कर रख दी. हल्की बारिश से ही नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा. सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहरी क्षेत्र में जगह जगह कूड़े करकट जमा हो गये हैं. सरायकेला के पोस्ट ऑफिस चौक, संजय चौक सहित अन्य चौक चौराहों में भी गंदगी का जमाव हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




