226 श्रमिकों को मिला साइकिल

Updated at : 13 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
226 श्रमिकों को मिला साइकिल

फोटो 13एसकेएल 7, श्रमिकों को साइकिल देते अधिकारी.सरायकेला. श्रम विभाग के कार्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित 226 श्रमिकों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. जानकारी हो कि सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित मजदूरों के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही […]

विज्ञापन

फोटो 13एसकेएल 7, श्रमिकों को साइकिल देते अधिकारी.सरायकेला. श्रम विभाग के कार्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित 226 श्रमिकों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. जानकारी हो कि सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित मजदूरों के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है. इन योजनाओं में से एक साइकिल योजना है. जिसके तहत मजदूरों को अपने घर से कार्य स्थल तक आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने के लिए श्रमिकों को साइकिल दिया जाता है.शनिवार को चांडिल प्रखंड के 123 महिला श्रमिक, खरसावां प्रखंड के 51 पुरुष श्रमिक व कुचाई प्रखंड के 52 पुरुष श्रमिकों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. मौके पर खरसावां के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी भवेश मुर्मू,धर्मेन्द्र सिन्हा व राजेश दास समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola