कुचाई के बड़ाबांडी में छऊ नृत्य का आयोजन

Updated at : 13 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
कुचाई के बड़ाबांडी में छऊ नृत्य का आयोजन

13 केएसएन 1 : छऊ नृत्य पेश करते कलाकारसंवाददाता, खरसावां कुचाई के बड़ाबांडी में श्री श्री शिव पूजा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार की रात छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कुशपुतुल (नीमडीह) के उस्ताद चंडी चरण महतो व बलरामपुर (पश्चिम बंगाल) के उस्ताद डॉ सुकेन महतो की टीम के बीच मानभूम शैली के […]

विज्ञापन

13 केएसएन 1 : छऊ नृत्य पेश करते कलाकारसंवाददाता, खरसावां कुचाई के बड़ाबांडी में श्री श्री शिव पूजा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार की रात छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कुशपुतुल (नीमडीह) के उस्ताद चंडी चरण महतो व बलरामपुर (पश्चिम बंगाल) के उस्ताद डॉ सुकेन महतो की टीम के बीच मानभूम शैली के छऊ नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित हुई. कलाकारों ने मार्शल आर्ट पर आधारित विभिन्न धार्मिक थीम पर नृत्य प्रदर्शित कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया. कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य के माध्यम से प्रेम रस पर आधारित राधा कृष्ण के शाश्वत प्रेम को देख दर्शक अभिभूत हुए, तो वीर रस पर आधारित महिषासुर बध को भी काफी सराहा. छऊ नृत्य की शुरुआत गणेश वंदना के साथ शुरू हुई. ढोलक, नगाड़ा व शहनाई की धुन पर कलाकार लय से लय मिला कर भंगिमाओं के सहारे नृत्य के भाव को प्रकट किया. कलाकारों ने राधा कृष्ण, शिव पार्वती, ताड़का बध, राम लक्ष्मण, लव कुश समेत धार्मिक पौराणिक कथाओं पर आधारित नृत्य पेश किये. नृत्य के साथ- साथ मेला का भी आयोजन किया गया था, जहां सैकड़ों लोगों ने शामिल हो कर लुफ्त उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola