प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी 16 व 17 को

खरसावां . खरसावां के प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी 16 व 17 जून को आयोजित की जायेगी. सभी मध्य, उत्क्रमित मध्य व प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की गुरु गोष्ठी 16 जून को तथा नव प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की गुरु गोष्ठी 17 जून को आयोजित की जायेगी. खरसावां […]
खरसावां . खरसावां के प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी 16 व 17 जून को आयोजित की जायेगी. सभी मध्य, उत्क्रमित मध्य व प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की गुरु गोष्ठी 16 जून को तथा नव प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की गुरु गोष्ठी 17 जून को आयोजित की जायेगी. खरसावां बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान ने बताया कि सभी स्कूलों को छात्रों की जाति, लिंग व वर्गवार नामांकित छात्रों की संख्या उपलब्ध कराने, मध्याह्न भोजन का मासिक प्रतिवेदन जमा करने, सभी प्रकार के असैनिक कार्यों का अद्यतन प्रतिवेदन व उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने, पोशाक वितरण, बाल समागम, विकास एवं मरम्मत अनुदान राशि, विद्यालय चले चलाये अभियान, होंठ कटा व तालू सटा बच्चों की सूची जमा करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




