बायोमीट्रिक सिस्टम से लगेगी हाजिरी

Updated at : 05 Jun 2015 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
बायोमीट्रिक सिस्टम से लगेगी हाजिरी

सरायकेला-खरसावां : सभी नौ प्रखंडों व अंचल कार्यालयों में नहीं चलेगी लेट लतीफी खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिला के सभी नौ प्रखंडों व अंचल कार्यालयों में अधिकारियों से लेकर चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों तक की रोजाना हाजिरी अब बायोमीट्रिक सिस्टम से लगेगी. जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के बाद अब प्रखंड मुख्यालय में अब बायोमीट्रिक सिस्टम […]

विज्ञापन
सरायकेला-खरसावां : सभी नौ प्रखंडों व अंचल कार्यालयों में नहीं चलेगी लेट लतीफी
खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिला के सभी नौ प्रखंडों व अंचल कार्यालयों में अधिकारियों से लेकर चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों तक की रोजाना हाजिरी अब बायोमीट्रिक सिस्टम से लगेगी.
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के बाद अब प्रखंड मुख्यालय में अब बायोमीट्रिक सिस्टम की मशीन लगेगी. कर्मचारी व अधिकारी अपने कार्यालय में आने व जाने के दौरान बायोमीट्रिक सिस्टम से अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे. जो पदाधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करते है, उन्हें हाजिरी बनाने के लिये अपने नियंत्रण पदाधिकारी को सूचना देना जरूरी होगा. बायोमीट्रिक सिस्टम से हाजिरी लगाने के संबंध में 29 मई को जिला के सभी बीडीओ, सीओ को जिला के उप विकास आयुक्त ने प्रशिक्षण दिया.
जल्द ही अंचल व प्रखंड कार्यालय में इस मशीन को लगा कर इसी से हाजिरी ली जायेगी.
ऐसे में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों की अपने कार्यालय में लेट लतीफी नहीं चलेगी. कर्मचारियों को अब निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचना होगा तथा कार्यालय बंद होने के बाद ही बाहर निकलना पड़ेगा. लेट से कार्यालय पहुंचने व समय से पहले कार्यालय से निकलने वाले कर्मचारी पकड़े जायेंगे. बायोमीट्रिक सिस्टम की मशीन से कर्मचारियों को कार्यालय पहुंच कर अंगूठे के निशान से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.
छुट्टी के बाद कार्यालय से निकलने के समय पुन एक बार कर्मचारियों को अंगूठे के निशान बायोमीट्रिक सिस्टम पर लगानी होगी. देर से कार्यालय पहुंचने व छुट्टी से पहले कार्यालय से निकलने पर बायोमीट्रिक सिस्टम की मशीन पर समय दर्ज हो जायेगा और लेट लतीफी पकड़ी जायेगी. बायोमीट्रिक सिस्टम जिला में पहुंच गया है तथा इसे लगाया जा रहा है.
अब तक नहीं लगाया गया बायोमीट्रिक सिस्टम
खरसावां : खरसावां के प्लस टू हाई स्कूल में बायोमीट्रिक सिस्टम की मशीन शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. शिक्षा विभाग की ओर से करीब दो माह पूर्व स्कूल को बायोमीट्रिक सिस्टम की मशीन उपलब्ध करायी थी.
इसी मशीन से सभी शिक्षकों की हाजिरी बननी थी, परंतु अब तक स्कूल प्रबंधन की ओर से उक्त मशीन को नहीं लगाया गया है. फिलहाल गरमी छुट्टी के कारण स्कूल बंद है. शिक्षकों को निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचना होगा तथा स्कूल छुट्टी होने के बाद ही बाहर निकलना पड़ेगा. लेट से स्कूल पहुंचने व समय से पहले स्कूल से निकलने वाले शिक्षकों की चोरी पकड़ी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola